हरिद्वार में सीएम धामी ने यतीश्वरानद के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

सीएम पुष्कर सिहं धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गाजीवाली गांव में स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो लक्ष्मी जी ना हाथी पर सवार होकर आएंगी ना झाड़ू पर और पंजे पर तो बिल्कुल नहीं आएंगी भाजपा कार्यकर्ताओं को 14 फरवरी को एक एक वोट कमल के फूल पर दिलवाना हैं उन्हें कमल के फूल वाला बटन ही दबवाना है।

यह भी पढे़ं-उत्तराखंड में कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप लोग काम करने वालो को ही जिताएंगे स्वमी यतीश्वरानंद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर कोने तक विकास पहुंचाया है स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमने हर घर तक विकास पहांचाया है बिजली, पानी सड़क, सीवर, शिक्षा, चिकित्सा हर तरह के काम कराए गए हैं।

आरती राणा

More From Author

 खराब मौसम के चलते राजनाथ सिंह का मुरादाबाद दौरा हुआ निरस्त

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अल्मोड़ा की जनता को वर्चुअली संबोधित