indigo Flight Crisis Viral video

IndiGo की उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों का एयरपोर्ट पर दर्द सामने आया, कई Viral video

Indigo Flight Crisis Viral video: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर इंडिगो फ्लाइट्स न चलने से यात्रियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें, 4 दिन में 2,000+ इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जिससे 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए। लेकिन पांचवें दिन तक इसमें कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. वहीं ऐसे में सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें यात्रियों की परेशानियां साफ नजर आ रही हैं. आइए देखते हैं…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपनी बेटी के लिए एयरपोर्ट स्टाफ से सेनेटरी पैड की गुहार लगा रहा है और बोल रहा है- ‘सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए… नीचे से ब्लड गिर रहा है।’ इतना सब कहने के बावजूद एयरपोर्ट स्टाफ या वहां खड़े लोगों में से कोई उनकी मदद करने आगे नहीं बढ़ता है. वहीं इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है.

Source- x

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा- ‘इतने सवाल सरकार से किए होते तो यह हाल न होता।’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-‘कैसा सिस्टम है ये जो इमरजेंसी में अपने कस्टमर की छोटी सी जरूरत भी पूरी नहीं कर सकता।’, वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘सोचो बाप कितना मजबूर होगा जो सबके सामने यह बात रख रहा है और एक भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया।’

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से एक कपल अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाया और उन्हें वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा। जी हाँ, कपल की शादी 23 नवंबर को भुवनेश्वर में हुई थी और बुधवार को हुबली के गुजरात भवन में उनका रिसेप्शन रखा गया था. बता दें, दोनों ही बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। फ्लाइट बार-बार लेट होने की वजह से नवविवाहित जोड़े को रिसेप्शन ऑनलाइन ही आयोजित करना पड़ा।

इसके अलावा एक और वायरल वीडियो हो रहा है जिसमें वे जवाब मांग रहे हैं- ‘इधर आ न, जवाब दे न।’ हजारों यात्रियों ने भी इसी परेशानी का सामना किया और कई तो भीड़ रहे थे इंडिगो स्टाफ से ही. अधिकांश ने एयरलाइन की कड़ी आलोचना की।

इसी बीच, IndiGo ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कीं और शनिवार को सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने की घोषणा की। इस वजह से हवाई किराया भी बहुत बढ़ गया। कई रूट्स पर टिकट पहले ₹6,000 से ₹8,000 में मिलते थे, जो अब ₹25,000 तक पहुंच गए हैं।

Read more:- IndiGo Flight Cancellations : दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की 235 उड़ानें रद्द, देशभर में 400 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित

More From Author

Dhurandhar Film

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar Film’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड

Sara Khan Wedding

Sara Khan Wedding: सारा खान ने कृष पाठक से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *