हिमाचल के कॉलेज में शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना अनिवार्य।

हिमाचल प्रदेश के कॉलेज शिक्षकों के लिए भी बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि हिमाचल हाईकोर्ट की सख्त निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने हरकत में आते हुए बंद पड़ी बायोमीट्रिक मशीनों को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और अब कॉलेजों में भी इसे शुरू करने को कहा है।

तो वही सभी कॉलेज प्रिंसिपलों से इस बाबत रिपोर्ट भी निदेशालय भेजने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इस रिपोर्ट को प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।

तो जानकारी के अनुसार कोरोना 2020 में बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाना बंद कर दिया था। तो वही हालात सामान्य होने के बाद भी इसको लेकर अनदेखी ही जारी रही थी।

More From Author

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए धरना जारी माता-पिता ने कि सीबीआई जांच की मांग।

बर्फ से लकदक हुए पहाड़ जंगली जीव-जंतुओं ने पहाड़ों को छोड़कर निचले क्षेत्रों का किया रुख ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *