KC Venugopal Uttarakhand Visit: चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बेरोजगारी और पेपर लीक को बनाया बड़ा मुद्दा

KC Venugopal Uttarakhand Visit: चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बेरोजगारी और पेपर लीक को बनाया बड़ा मुद्दा

एआईसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। साथ ही उन्होंने अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उत्तराखंड आएंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सियासत में अपनी जगह बनाएगी।

दौरे की प्रमुख जानकारी

विषयविवरण
राष्ट्रीय नेताके.सी. वेणुगोपाल
स्थानदेहरादून
उद्देश्यचुनावी तैयारियों की समीक्षा
प्रमुख मुद्देबेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक
अन्य नेताकुमारी शैलजा, गणेश गोदियाल

Ram Mandir Donation Controversy: कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग

Seva Pakhwada Janseva Camps: 2,366+ Citizens Ko Mila Benefit, 257 Complaints Ka Turant Nistaran

के.सी. वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा: 2027 चुव से पहले कांग्रेस ने तेज की संगठनात्मक तैयारी

FAQs

Q1. के.सी. वेणुगोपाल उत्तराखंड दौरे पर क्यों आए हैं?
वे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक बैठकों और पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाने के लिए उत्तराखंड आए हैं।

Q2. कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए किन प्रमुख मुद्दों को उठाया है?
कांग्रेस ने बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुख चुनावी एजेंडा बताया है।

Q3. कुमारी शैलजा ने प्रेसवार्ता में क्या कहा?
कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने अयोध्या कथित चंदा चोरी, बद्रीनाथ धाम मामले और अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।

Q4. क्या कांग्रेस उत्तराखंड के लिए नया घोषणा पत्र लाएगी?
हां, के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक व्यापक और जनहित आधारित घोषणा पत्र (Manifesto) तैयार करेगी।

Q5. क्या कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी उत्तराखंड आएंगे?
कांग्रेस के अनुसार, आने वाले दिनों में पार्टी के कई शीर्ष नेता भी उत्तराखंड का दौरा करेंगे और चुनावी तैयारियों को गति देंगे।

More From Author

ABVP Foundation Day 2026: 78वें स्थापना दिवस पर 'तरुण हुंकार नव भारत' कार्यक्रम, रेणु भाटिया ने युवाओं को किया प्रेरित

ABVP Foundation Day 2026: 78वें स्थापना दिवस पर ‘तरुण हुंकार नव भारत’ कार्यक्रम, रेणु भाटिया ने युवाओं को किया प्रेरित

Sri Ganganagar Case: 13 साल की मासूम के साथ 5 दिन तक हैवानियत, जानिए पूरा मामला और कानून क्या कहता है

Sri Ganganagar Case: 13 साल की मासूम के साथ 5 दिन तक हैवानियत, जानिए पूरा मामला और कानून क्या कहता है