हिमाचल प्रदेश ऊना में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में बड़ा हादसा हआ,  जानकारी के अनुसार टाहलीवाल स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से करीब 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से  आग में झुलसे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद कुछ कर्मचारी बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन कई लोग आग की चपेट में आ गए हैं।

यह भी पढ़े:- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरी

जानकारी के अनुसार जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कई लोग फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, जिसमें से काफी लोग झुलस गए हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि आग पर काबू पाया जा चुका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच चुका है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। सभी लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया है।

More From Author

पीएम मोदी की 13 विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली

पीएम मोदी ने किया दावा, 10 मार्च को बनेगी डबल इंजन सरकार