Mangolpuri Market fire: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में राजधानी के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं तुगलकाबाद में भी आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग झुलस गए थे और तीन लोगों की जान चली गई थी।
अब ताजा मामला मंगोलपुरी के एस-ब्लॉक स्थित फर्नीचर मार्केट से सामने आया है, जहां देर रात भीषण आग लगने से 11 दुकानें और कई वाहन जलकर खाक हो गए। आग की वजह से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना रात 2:54 बजे प्राप्त हुई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि घटना के समय बाजार बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Read more:-Telegram Ban in India: दिल्ली हाईकोर्ट में Telegram पर सरकार के गंभीर आरोप, कंपनी से मांगा जवाब
——————————————————————————————————————–
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। हमारी टीम हर नए घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और आपको सबसे पहले सटीक व ताजा जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

