मसूरी बनेगा देश का सबसे लंबा रोपवे मात्र 18 मिनट में होगी दूरी तय

उत्तराखंड पर्यटन का मुख्य केंद्र पहाड़ों की रानी मसूरी का सफर अब बेहद सुगम और रोमांच से भरा होने वाला है जी हां देहरादून से मसूरी तक देश का सबसे लंबा रोपवे बनाने की कवायद लगातार जारी है। सबसे खास बात तो यह है कि देहरादून के पुरकुल से मसूरी तक बनने वाला यह रोपवे एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे होगा। देहरादून से मंसूरी तक लगभग 5.5 किलोमीटर का रोपवे बनने से देहरादून से मसूरी की दूरी सिर्फ 18 से 20 मिनट में सिमट कर रह जाएगी।

मसूरी में जहां लाइब्रेरी चौक पर रोपवे का स्टेशन तैयार किया जाएगा वहीं, देहरादून के पुरकुल गांव में रोपवे के लिए बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। इस रोपवे के बनने से देहरादून से मसूरी जाते वक्त जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। वही रोपवे के बनने के बाद पार्किंग की समस्या से भी स्थानीय लोगों तथा पर्यटको को निजात मिलेगी।

देहरादून से मसूरी के लिए इस रोपवे के बनने से पर्यटको को तो लाभ मिलेगा ही लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस रोपवे की क्षमता 1000 यात्री प्रति घंटे होगी देहरादून मसूरी प्रोजेक्ट के बीच 3 मुख्य औपचारिकताओं को सरकार द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं- बिना टेंडर के पार्किंगों का ठेका देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

पहली औपचारिकता सरकार के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस, दूसरी औपचारिकता मसूरी आईटीबीपी की भूमि हस्तांतरण हालांकि इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इस भूमि को खरीदने को लेकर सभी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही हैं। रोपवे को लेकर तीसरी महत्वपूर्ण औपचारिकता रोपवे की ऊंचाई को लेकर तय नियमो को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

More From Author

विकास भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के 95 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी