नड्डा व योगी ने क‍िया BJP गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का आज से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण क‍िया।क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए आज की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए।

यह भी पढ़े-हरिद्वार की दीया राजपूत ने इंटर की परीक्षा में किया उत्‍तराखंड टाप

लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय के साथ गुरुवार को प्रदेश के जिन सात जिलों के जिला कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होना सुनिश्चित है, उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, राय बरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

More From Author

गेम खेलने से मां ने रोका तो नाबालिग बेटे ने मार दी गोली

पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने किया ट्वीट