Noida News

Noida News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी, प्राइवेट फोटो वायरल करने की मिली थी धमकी

Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जी हां, ये खबर नोएडा सेक्टर-66 से सामने आई है जहां एक 22 वर्षीय युवती ने आरोपियों की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से एक आरोपी ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दो आरोपी फिलहाल फरार हैं।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से औरैया की रहने वाली यह युवती नोएडा के सेक्टर-66 स्थित एक गांव में अपनी दो बहनों और भाई के साथ रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव उसकी छोटी बहन को लगातार फोन करके परेशान कर रहे थे।

फोटो और वीडियो के नाम पर वसूली

आरोपियों के पास युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। इनके आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं, बदनामी का डर दिखाकर आरोपियों ने युवती से कई बार रुपये भी ऐंठे थे। जब परिवार ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों की रोज-रोज की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने बीती 21 फरवरी को खुदख़ुशी कर ली। बहन के पास सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं, जो अब पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी प्रीति सैनी और विपिन यादव की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।पुलिस मृतका के फोन और चैट की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

Read more:- Model Town news: आधार अपडेट कराने के बहाने घुसे बदमाश, दुकानदार से 14 लाख लूटे

More From Author

Banke Bihari Temple rangbhari ekadashi

Rangbhari Ekadashi पर Banke Bihari Temple में उमड़ा आस्था का सैलाब

Flight Tickets

होली पर Flight Tickets हुई महंगी, 3 गुना तक बढ़ा विमानों का किराया