ओमिक्रॉन टेस्ट किट OmiSure आज से मिलेगा दुकानों में

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से सक्रंमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जहां देश में अब तक ओमिक्रोन के करीब पांच हजार केस सामने आ चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच एक राहत की सूचना आई है कि अब अगर कोई व्यक्ति नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होते हैं तो तुरंत इसकी जांच कर सकते हैं जिसके लिए आज से ओमिक्रोन की टेस्ट किट ओमिश्योर बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़े-कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ओमिक्रोन टेस्ट किट ओमिश्योर को टाटा मेडिकल ने तैयार किया है आईसीएमआर की तरफ से टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक लिमिटेड की ओमिक्रोन टेस्ट किट ओमिश्योर को बीते 30 दिसंबर को मंजूरी मिल गई थी।  यह किट ओमिश्योर अन्य आरटीपीसीआर टेस्ट किट के जैसे ही काम करेगी इस किट से जांच के लिए भी नाक या मुंह से स्वाब लिया जाएगा फिर केवल 10 से 15 मिनट में जांच की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। जैसा अन्य आरटीपीसीआर टेस्ट में होता है।

ओमिश्योर टेस्ट किट की कीमत

टाटा मेडिकल ने ओमिश्योर टेस्ट किट की कीमत 250 रुपये प्रति टेस्ट तय की है जो बाजार में उपलब्ध मौजूदा अन्य टेस्ट किट से सस्ती है हांलाकि परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं द्वारा अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा सकता है क्योंकि यह घर बना परीक्षण नहीं है।

 

आरती राणा

 

 

 

More From Author

 आयोग के निर्देश से रैलियां प्रतिबंधित

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव