Palwal Farmers Alert: 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसल का Registration, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Palwal Farmers Alert: 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसल का Registration, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

पलवल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ लेने के लिए किसानों को खरीफ फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। खरीफ फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 2 लाख 27 हजार एकड़ फसल का पंजीकरण कराया गया था जबकि अभी तक 99 हजार एकड़ फसल का पंजीकरण किसानों द्वारा किया गया है। अभी तक पचास प्रतिशत ही फसल पंजीकरण का कार्य पूर्ण हुआ है। फसल पंजीकरण के बारे में जागरूक करने के लिए किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाऐं।


सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल जिला के जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है,उनके पास 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने का मौका है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। यह आवश्यक इसलिए है, क्यों कि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ एवं किसानों को खाद भी पोर्टल में दर्ज जमीन और फसल के अनुसार ही मिलेगी। फसल तैयार होने पर जब किसान मंडी में सरकारी एजेंसी के पास फसल बेचने जाएंगे तो पोर्टल में दर्ज फसल ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। फसल पंजीकरण कराने वाले किसान के पास परिवार पहचान पत्र आईडी के रूप में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।

पिछले साल vs इस साल Registration Status

अब तक के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष फसल पंजीकरण की गति पिछले वर्ष की तुलना में काफी धीमी है।

विवरणआंकड़े
पिछले वर्ष पंजीकृत क्षेत्र2.27 लाख एकड़
इस वर्ष अब तक पंजीकरण99 हजार एकड़
पंजीकरण की स्थितिलगभग 50%
अंतिम तिथि31 जुलाई

Panvel Flood News: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए HPCL के हजारों LPG गैस सिलेंडर, वायरल Video से मची हलचल

Chandausi News: “जब रोड नहीं, तो वोट नहीं” – जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सरकार से की बड़ी मांग

Sitapur Bulldozer Action: सीतापुर में 43 बीघा सरकारी नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त

FAQs

Q1. खरीफ फसल पंजीकरण की अंतिम तारीख क्या है?
31 जुलाई तक किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

Q2. फसल पंजीकरण क्यों जरूरी है?
सरकारी योजनाओं का लाभ, खाद वितरण और MSP पर फसल बिक्री के लिए पंजीकरण आवश्यक है।

Q3. पंजीकरण के लिए कौन-सा दस्तावेज जरूरी है?
परिवार पहचान पत्र (PPP) सहित आवश्यक भूमि और फसल संबंधी जानकारी चाहिए।

Q4. यदि पंजीकरण में समस्या आए तो क्या करें?
किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय या विभाग के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Q5. इस वर्ष अब तक कितना पंजीकरण हुआ है?
कृषि विभाग के अनुसार, अब तक लगभग 99 हजार एकड़ फसल का पंजीकरण हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50% है।

More From Author

Mathura School Bus Accident: मथुरा में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Mathura School Bus Accident: मथुरा में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Bhuwan Chandra Kapri Exclusive: युवाओं के मुद्दों से लेकर पर्यावरण तक, कई सवालों पर खुलकर बोले कांग्रेस विधायक

Bhuwan Chandra Kapri Exclusive: युवाओं के मुद्दों से लेकर पर्यावरण तक, कई सवालों पर खुलकर बोले कांग्रेस विधायक