Paschim Vihar gym firing case

Paschim Vihar में जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के Paschim Vihar इलाके में सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 24 HS Fitness जिम के बाहर फायरिंग की। इस घटना में आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल से जिम के पास पहुंचे और उन्होंने जिम पर कम से कम सात गोलियां चलाईं, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब सवा पांच बजे तब दी गई, जब जिम के कर्मचारी वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

क्या पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का है जिम?

जिस जिम के बाहर फायरिंग हुई है, उसका नाम 24 HS Fitness जिम है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, यह जिम राजौरी गार्डन के दो निवासियों का है और एक लोकप्रिय पंजाबी गायक इसके ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं। हालांकि, अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो कि जिम का पंजाबी गायक Guru Randhawa से सीधा संबंध है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे अनिल पंडित ने साझा किया है। इस पोस्ट में गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित ने इस जिम को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का बताते हुए कहा कि सलमान खान के साथ नजदीकी के चलते गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट की भी साइबर और तकनीकी माध्यमों से जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंगदारी, गिरोहों की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

Read more:- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

More From Author

Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

Meerut News

Meerut News: रील्स के लिए बेटे को सिगरेट पिलाता है पिता, मां ने लगाए गंभीर आरोप