Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार सुबह तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, लेकिन अब मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

बारिश से मिली राहत

बुधवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला था। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि शाम के समय तेज हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आज से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 15 जून तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम की स्थिति को देखते हुए IMD ने दिल्ली के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बने रहने और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Read more:- Banke Bihari Temple के पास छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

More From Author

Banke Bihari Temple

Banke Bihari Temple के पास छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

Paschim Vihar gym firing case

Paschim Vihar में जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी