राजनीती : मायावती ने 10 दिसंबर को लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक

राजनीती : मायावती ने 10 दिसंबर को लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक

लखनऊ : लखनऊ से बड़ी खबर..!

देश के चार राज्यों में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम!

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी विपक्षी दल आहत!

बहुजन समाज पार्टी को भी लगा जोरदार झटका..!

सीधे तौर पर तो बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईवीएम पर नहीं लगाए सवालिया निशान..!

लेकिन मायावती ने इशारों इशारों में ईवीएम की वजह से बताई भारतीय जनता पार्टी की जीत!

ऐसे परिणाम की किसी को भी नहीं थी उम्मीद : मायावती

सभी जगह कांटे का मुकाबला था लेकिन नतीजा एक ही पार्टी के पक्ष में आए जिस पर विचार करना जरूरी: मायावती ने

बसपा सुप्रीमो ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आत्म मंथन के लिए ऑल इंडिया बहुजन समाज पार्टी की 10 दिसंबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर बुलाई बैठक!

चार राज्यों में हार पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल है।

1. देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।

2. पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिसपर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी। लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर ’भूल-चूक’ चुनावी चर्चा का नया विषय।

3. बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, किन्तु उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है।

4. इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।

More From Author

निवेश निजी क्षेत्र से हो या फिर सरकारी, रोजगार और अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलती है: सीएम योगी

CID के फ्रेड्रिक्स ने दुनिया को कहा अलविदा! TV इंडस्ट्री में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *