हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे का फैसला करेगी प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला प्रियंका गांधी लेंगी। पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव को यह बड़ा फैसला लेने की जिम्मेवारी सौंप दी है। प्रियंका की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा करेगा।

 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। चुनाव प्रचार के दौरान शिमला से ही प्रियंका गांधी प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। तो प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से भी प्रियंका गांधी वाकिफ हैं।

प्रियंका की हिमाचल में हुई रैलियों में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा था।

उन्होंने आयोग से सभी चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों से इस कार्य में तुरंत तेजी लाने के निर्देश देने को भी कहा है। प्रतिभा सिंह ने बुधवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग से दूरभाष पर डाक मत पत्रों की वापसी की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।

More From Author

हिमाचल प्रदेश के आठ निजी शिक्षण संस्थानों से जारी 65 डिप्लोमा अवैध घोषित जानते है पूरी खबर

उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति प्रदेश भर में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित