rakhi sawant

‘शादी मत करो, प्यार मत करो…’ केतन अग्रवाल केस पर Rakhi Sawant का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

Rakhi Sawant video viral:- पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ पुलिस इस मामले की परतें खोलने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर इस केस पर अब बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस पूरे मामले पर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। इसके साथ ही राखी ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों पर भी जमकर चुटकी ली है।

राखी सावंत की युवाओं को सलाह

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने देश में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताई। केतन अग्रवाल मर्डर केस का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया लेकिन तंज भरे लहजे में कहा कि आजकल प्यार करना भी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर प्यार करोगे तो लड़की पहाड़ पर ले जाकर धक्का दे देगी, इसलिए शादी और प्यार से दूर रहो। राखी ने कहा कि हर सुबह कोई न कोई सनसनीखेज वारदात सुनने को मिलती है, कभी हत्या, कभी दुष्कर्म तो कभी किसी को पहाड़ से धक्का देने की खबर। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि यदि किसी रिश्ते में लगातार झगड़े, धोखा या गंभीर मतभेद दिखाई दें, तो उस रिश्ते से समय रहते सम्मानपूर्वक बाहर निकल जाना ही बेहतर है।

आमिर खान की तीसरी शादी पर साधा निशाना

इसी बातचीत के दौरान राखी सावंत ने अभिनेता आमिर खान की कथित तीसरी शादी को लेकर भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। राखी ने हंसते हुए कहा कि आमिर खान ने शादी और तलाक के मामले में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। उन्होंने मजाक में सवाल किया कि यह उनकी आखिरी शादी होगी या आगे चौथी भी होगी। इसके साथ ही राखी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर चौथी शादी की नौबत आई, तो वह खुद इसके लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता (1986-2002) और दूसरी शादी किरण राव (2005-2021) से की थी। इन दिनों उनका नाम गौरी स्प्रैट के साथ जोड़ा जा रहा है, हालांकि शादी को लेकर आमिर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में विग को लेकर पिता का बड़ा दावा

दूसरी तरफ, केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि शादी तय होने से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को बता दिया था कि उनका बेटा सिर पर छोटा-सा विग पैच इस्तेमाल करता है। विशाल अग्रवाल ने कहा कि यह बात किसी से छिपाई नहीं गई थी, ऐसे में अगर इसे हत्या की वजह बताया जा रहा है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और एसआईटी (SIT) गठन का भरोसा दिया है।

पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

इस पूरे हत्याकांड को लेकर जांच एजेंसियों का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर केतन को लोहागढ़ किले पर बुलाया था और वहीं इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। सिया के परिवार और केतन के परिवार के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए हैं, जिनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है ताकि मामले की असली सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें:- Ketan Agarwal Murder Case : ‘सगाई तोड़ने से आसान था मंगेतर को मारना’, सिया का कबूलनामा

More From Author

Hardik Pandya

क्या Hardik Pandya और माहिका शर्मा की गुपचुप शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Bharat Tiwari Encounter

Bharat Tiwari Encounter में मारी गई थीं 5 गोलियां,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा