वृंदावन स्थित Banke Bihari Temple में Rangbhari Ekadashi के शुभ अवसर पर होली की शुरुआत हो गई है। वहीं इस खास मौके पर जहां बांके बिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार होली के रंगों ने सबको सराबोर कर दिया।
बांके बिहारी मंदिर में लाइव दर्शन की शुरुआत
इतिहास में पहली बार, रंगभरनी एकादशी के दिन श्री बांके बिहारी जी मंदिर में सुबह 7 बजे लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर 1 बजे से मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाइव दर्शन शुरू हो गए, ताकि श्रद्धालु घर बैठे अपने आराध्य श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकें। इस लाइव स्ट्रीमिंग की टेस्टिंग पहले कई दिनों से चल रही थी।
मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
एकादशी के दिन लाखों श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करते नजर आए। मंदिर परिसर में गुलाल और फूलों की होली खेली गई। लोग इस पवित्र अवसर पर अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए बेताब थे।
मथुरा में लट्ठमार होली का आयोजन
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर रंगारंग लट्ठमार होली महोत्सव की शुरुआत हुई। राधा कृष्ण के स्वरूप की आरती से इसकी शुरुआत हुई और होली के लोकगीतों से पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया। होली के रंगों से कृष्ण जन्मस्थान का माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
वृंदावन और मथुरा में इस दिन भारी भीड़ थी, जिसको देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं के लिए रेलिंग की व्यवस्था की गई, ताकि दर्शन आराम से हो सकें। सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं और किसी भी असुविधा से बचें।
Read more: काशी में होली का आगाज़, गौना लेकर लौटे बाबा विश्वनाथ

