शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में हार्ट सेल पर शोध

हिमाचल  की राजधानी शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में हार्ट सेल पर शोध हो रहा है। इसमें अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान और जापान के सात वैज्ञानिक शामिल हैं। दरअसल, चार दिसंबर को शिमला से दो दिन तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन नजर आएगा।

 बता दें कि चार दिसंबर को यह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन शाम 6:35 बजे एक मिनट के लिए उत्तर दिशा में 10 डिग्री से 14 डिग्री के बीच नजर आएगा।

और इसी तरह से पांच दिसंबर को यह शाम 5:48 बजे दो मिनट के लिए 10 डिग्री पर उत्तर-उत्तर-पूर्व से पूर्वोत्तर की ओर जाता हुआ दिखेगा

इस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में माइक्रोग्रेविटी में कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य पर अध्ययन होगा। यह मिशन सितंबर 2022 में शुरू हुआ है और यह मार्च 2023 तक चलेगा।

More From Author

  किन्नौर का मटर और सेब जल्द ही ड्रोन की मदद से मुख्य सड़क तक,जानते है पूरी खबर

71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी टीम से करेंगे प्रतिभाग