दुःखद ख़बर: ट्रक ने युवक को कुचला। दर्दनाक मौत

उत्तराखंड -दुःखद: ट्रक ने युवक को मारी टक्कर! दर्दनाक मौत

लालकुआं/दुःखद: बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

लालकुआं से गौरव गुप्ता : कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाईवे पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है। जो बैंड बाजे का काम करता है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

More From Author

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh को मिला 100 सबसे ताकतवर सिख समुदाय में “17 वां स्थान”

दुःखद हादसा : सड़क हादसे में दो की मौत , परिवार में मचा कोहराम