शाहाबाद किसान आंदोलन: कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद खुला दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे

शाहाबाद किसान आंदोलन: कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद खुला दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे

शाहाबाद किसान आंदोलन – कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद किसान जत्थेबंदियों ने दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे शाहाबाद मारकंडा पुल को किया खाली। सात घण्टे के बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू हुआ। किसानों ने अपना ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिया और दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे शाहाबाद मारकंडा पल के ऊपर से अपना धरना समाप्त की घोषणा की कुरुक्षेत्र के शाहबाद मार्कण्डा में किसानों के आंदोलन के दृष्टिगत लगाई बेरिकेटिंग बनी परस्पर सहमति उपरांत हटाई गई।

कई घण्टो से बंद जीटी रोड पर बंद एक तरफ का रास्ता सुचारू रूप से चालू किया गया. आज भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों ने दिल्ली कूच करना था उससे पहले शाहाबाद मारकंडा पुल के ऊपर पंजाब और हरियाणा की कई किसान जत्थेबंदियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

लगभग 7 घंटे बाद किसानों ने अपना ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिया और दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे शाहाबाद मारकंडा पल के ऊपर से अपना धरना समाप्त की घोषणा की किसानों ने कहा कि उन्होंने आज अपना धरना समाप्त किया है। मगर 10 दिन के बाद अगर कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद कोई भारत अमेरिका ट्रेड डील पर बात सिरे नहीं चढ़ी तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे शाहाबाद मारकंडा को खोल दिया गया है। और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

Shahabad Kisan Andolan क्यों हुआ?

किसानों का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संभावित प्रभावों को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इसी कारण विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का फैसला लिया था।

Protest vs Result: क्या रहा असर?

आंदोलन के बाद प्रशासन और किसान संगठनों के बीच सहमति बनी, जिससे यातायात दोबारा शुरू हो सका।

मुद्दाआंदोलन के दौरानआंदोलन समाप्त होने के बाद
हाईवेबंदपूरी तरह खुला
ट्रैफिकजामसामान्य
किसानधरने परज्ञापन देकर लौटे
प्रशासनबैरिकेडिंगबैरिकेड हटाए गए

BKU Protest: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का विरोध

Delhi Police High Alert: किसानों के दिल्ली कूच से पहले सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

FAQs

Q1. शाहाबाद किसान आंदोलन क्यों हुआ?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों की चिंताओं और दिल्ली कूच के दौरान उन्हें रोके जाने के विरोध में आंदोलन हुआ।

Q2. हाईवे कितनी देर तक बंद रहा?
करीब सात घंटे तक दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

Q3. आंदोलन कैसे समाप्त हुआ?
कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।

Q4. क्या किसानों ने आंदोलन पूरी तरह खत्म कर दिया है?
नहीं। किसान संगठनों ने इसे फिलहाल स्थगित किया है और 10 दिन बाद समीक्षा की बात कही है।

Q5. किसानों की मुख्य मांग क्या है?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों से संवाद और उनकी चिंताओं का समाधान सुनिश्चित करना।

More From Author

अखिलेश यादव गिरफ्तारी: फिरोजाबाद में सपा का धरना

अखिलेश यादव गिरफ्तारी: फिरोजाबाद में सपा का धरना

देहरादून-मसूरी रोड धंसी: भारी वाहनों पर रोक, RTO ने जारी किया अलर्ट

देहरादून-मसूरी रोड धंसी: भारी वाहनों पर रोक