Siddharth-Kiara Daughter

Siddharth-Kiara Daughter: सिड और कियारा ने अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम रखा ‘सरायाह’

Siddharth-Kiara Daughter: बॉलीवुड की कपल जोड़ी सिड-कियारा ने 15 जुलाई को एक नई परी का स्वागत किया था। हालांकि उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर और उनके नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आज यानी 28 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई और अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम भी बताया है।

कपल जोड़ी ने अपनी बेटी का नाम काफी यूनिक रखा है, जिसका अरबी और हिब्रू भाषा में मतलब ‘राजकुमारी’ होता है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है। फैंस नाम जानकर उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘कितना खूबसूरत नाम है, उनकी छोटी बच्ची के लिए सरायाह बिल्कुल सही नाम है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘प्यारी सरायाह।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘नाम कितना सुंदर है… काफी समय बाद किसी ने अपनी बेटी के लिए बॉलीवुड में ऐसा खूबसूरत और अच्छा नाम रखा.’

फैंस के साथ बॉलीवुड सितारे भी आशीर्वाद और प्यार दे रहे हैं, जिसमें करण जौहर, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।

Siddharth-Kiara Daughter

 

 

इसके अलावा बता दें कि कियारा को आखिरी बार वॉर-2 में देखा गया था। वहीं सिद्धार्थ परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे। वॉर-2 के बाद कियारा किसी नए प्रोजेक्ट में नहीं दिखीं। वह इवेंट में तो आती रहती हैं, लेकिन किसी प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Read more:- Vicky Kaushal and Katrina Kaif के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

More From Author

Cyclone Ditwah

Cyclone Ditwah: तूफान ‘दित्वाह’ से बड़ा भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Dharmendra Prayer Meet

Dharmendra Prayer Meet: मुबंई में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ का आयोजन, अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *