Sitapur Flood News: उफनते नाले में 13 वर्षीय किशोर बहा

Sitapur Flood News: उफनते नाले में 13 वर्षीय किशोर बहा

Sitapur Flood News सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत से अपनी मां के साथ घर लौट रहा 13 वर्षीय किशोर उफनते नाले में बह गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामला सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जिन्नापुरवा, मजरा गोलोक कोंडर का है। यहां प्रेमसागर का 13 वर्षीय पुत्र सुबोध को अपनी मां मैना देवी के साथ नाले के पार स्थित खेत पर गया था।

मां-बेटा खेत से वापस घर लौट रहे थे, तभी सुबोध अपनी मां से कुछ आगे चल रहा था। जैसे ही उसने घाघरा नदी से निकले उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, अचानक तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।बेटे को अपनी आंखों के सामने बहता देख मां मैना देवी ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव उनके प्रयासों पर भारी पड़ गया।

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की।ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में उतरकर सुबोध को खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद राहत एवं खोजबीन का कार्य शुरू किया गया।


इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाढ़ के मौसम में उफनते नालों और नदियों को पार करने का खतरा एक बार फिर इस हादसे ने उजागर कर दिया है।थानगांव क्षेत्र में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग किशोर की तलाश में जुटे हैं। बाढ़ के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Sitapur Flood News: क्यों हुआ यह हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर अपनी मां से कुछ आगे चल रहा था। जैसे ही उसने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया।

Sitapur Flood News: घटना की प्रमुख जानकारी

फिलहाल, प्रशासन किशोर की तलाश में जुटा है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

पहलूजानकारी
स्थानजिन्नापुरवा, थानगांव, सीतापुर
पीड़ित13 वर्षीय सुबोध
घटनाउफनते नाले में बह गया
राहत कार्यपुलिस, प्रशासन और ग्रामीण
वर्तमान स्थितिखोज अभियान जारी

Sitapur Canal Case: 36 घंटे बाद युवती का शव बरामद

Aligarh Child Assault Case: गिरफ्तारी की मांग

FAQs

Q1. Sitapur Flood News में क्या हुआ?
सीतापुर के थानगांव क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर उफनते नाले में बह गया।

Q2. घटना कहां हुई?
ग्राम जिन्नापुरवा, मजरा गोलोक कोंडर, थाना थानगांव, जिला सीतापुर में।

Q3. राहत अभियान कौन चला रहा है?
पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं।

Q4. किशोर की पहचान क्या है?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर का नाम सुबोध है।

Q5. प्रशासन ने क्या अपील की है?
बाढ़ के दौरान उफनते नालों और नदियों को पार न करने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

More From Author

Sitapur Canal Case: 36 घंटे बाद युवती का शव बरामद

Sitapur Canal Case: 36 घंटे बाद युवती का शव बरामद