यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन का शव मेडिकल रिसर्च के लिए दान करेगा परिवार

यूक्रेन के शहर खार्किव में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के माता-पिता ने अपने बेटे के शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नवीन के पिता शंकरप्पा ने कहा, ‘मेरा बेटा मेडिकल क्षेत्र में नाम बनाना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका. अब कम से कम उसके शरीर से ही अन्य मेडिकल छात्र पढ़ाई तो कर सकेंगे. इसलिए हमने उसका शरीर दान करने का फैसला लिया है.’

उन्होंने कहा, बेटे का शव गांव में पहुंचने के बाद वे वीरा शैव परंपरा के अनुसार पूजा करेंगे, फिर इसे जनता के दर्शन के लिए रखेंगे. इसके बाद वे शरीर को चिकित्सा अध्ययन के लिए एसएस अस्पताल दावणगेरे को दान कर देंग। वहीं इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया था, यूक्रेन के खार्किव शहर में युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले MBBS के छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव देह 21 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस का कौन होगा नया अध्यक्ष

इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नवीन शेखरप्पा के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी किया है.

More From Author

भारत पहुंचे जापान के पीएम, PM मोदी के साथ होगी शिखर बैठक

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी , अगले दो धटे रहे सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *