कोरोना जांच का आंकड़ा बढ़ने से संक्रमण दर पहुंची 19 फीसदी

उत्तराखंड के देहरादून जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है वायरस की लगातार बढ़ रही गति को देख स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी को जांच का आंकड़ा बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश से देहरादून में जांच का आंकड़ा बढ़ाया गया, जिसके बाद संक्रमण दर 19 फीसदी से भी ज्यादा पहुंच गई है।

जांच बढ़ाने से संक्रमण के ज्यादा मामले प्रदेश में देखने को मिल रहे है, लेकिन इस बीच खुशी की बात यह भी है कि जितनी मात्रा में संक्रमण की जांच कराई जा रही है, उतनी ही मात्रा में संक्रमण तेजी से पकड़ में आ रहा है। देहरादून जिले में ओमिक्रोन की दस्तक के बाद पहली बार 5159 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 19.20 फीसदी दर से 991 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन टेस्ट किट OmiSure आज से मिलेगा दुकानों में

कोरोना वायरस की तीसरी लहर राज्य में आने के बाद देहरादून में एक दिन में सर्वाधिक 991 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है, इससे पहले देहरादून में आठ महीने पहले मई में कोरोना संक्रमण की दर 20.11 फीसदी तक पाई गई थी, तब जाकर 1857 मामले सामने आए थे, भले ही इसमें से नौ हजार व्यक्तियों की जांच भी की गई थी। कोरोना संक्रमण दर कम करने के लिए जांच करना अतिआवश्यक है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

आज धर्म संसद के भड़काऊ बयान में होगी सुनवाई

 आयोग के निर्देश से रैलियां प्रतिबंधित