सारा अली खान और जान्हवी कपूर की जोड़ी इस प्रोजेक्ट से मचाएगी धमाल

बॉलीवुड : सारा अली खान और जाह्नवी कपूर अपनी दोस्ती के लिए बी टाउन में जानी जाती हैं। जहां एक ओर बॉलीवुड में देखा जाता है कि अक्सर एक्ट्रेस के बीच की फाइट की खबरें मीडिया के सामने आती रहती हैं। दो टॉप की एक्ट्रेस अच्छी दोस्त नहीं होती हैं। तो वहीं दूसरी ओर सारा और जाह्नवी की दोस्ती के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब जल्द ही दोंनो एक साथ नजर आएंगी।

दरअसल सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- काफी हॉट कॉफी साथ में पीने के बाद अब को स्टार के रूप में साथ में शूट कर रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोंनो किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाली हैं। सारा के इस पोस्ट के बाद जाह्नवी कपूर ने रिएक्शन देते हुए कमेंट कर लिखा कि ये ब्लास्ट होने वाला है। ऐसे में फैंस में दोंनो को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइमेंट नजर आ रही है।

More From Author

देहरादून में आफत बनी बारिश, रायपुर में फटा बादल कई ईलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पौड़ी के यमकेश्वर में बादल फटने से मची तबाही, एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *