5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा दूसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

dehradun news :  राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवासी उत्तराखंडी 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में जुटने जा रहे हैं। और यह दूसरा मौका है, जब प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा पर प्रवासी उत्तराखंडी अपने नजरिये को सामने रखेंगे। साथ ही यह सुझाव भी देंगे कि उत्तराखंड को भविष्य में और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। अभी तक विभिन्न राज्यों के 200 प्रवासियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ है। वर्ष 2024 में पहला प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 17 राज्यों के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए 200 लोग करा चुके पंजीकरण

 

इस बार इस सम्मेलन में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभी तक इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड आदि प्रदेशों से 200 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासियों को एक मंच पर लाने और उन्हें अपनी मातृभूमि से सक्रियता से जोड़ने तथा राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

 

 

सिमरन बिंजोला

More From Author

Kanpur news

Kanpur news: 5,साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, माँ पर रखता था बुरी नियत, CCTV ने खोला राज

दीपावली के बाद हल्द्वानी समेत इन जगहों पर हवा की गुणवत्ता में आया सुधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *