तिसरी चोरी: विशाल इंटरप्राइजेज में 6 लाख की सेंधमारी, टीवी-फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

तिसरी चोरी: विशाल इंटरप्राइजेज में 6 लाख की सेंधमारी, टीवी-फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

तिसरी चोरी – तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी बाईपास स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक टीवी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। बताया गया कि चोरों ने पहले शराब पी और इसके बाद गुमगी बाईपास स्थित विशाल इंटरप्राइजेज की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के पिछले हिस्से का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को एक वाहन में लादकर ले जाने लगे।


बताया जा रहा है।कि चोरी का सामान ले जाने के दौरान जब चोरों का वाहन भर गया तो उन्होंने पांच फ्रिज दुकान के बाहर ही छोड़ दिए और बाकी सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर दुकान के बाहर पड़े फ्रिज पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने दुकान संचालक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर गुमगी निवासी दुकान मालिक प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर खोलकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान के पिछले हिस्से का गेट टूटा हुआ था और अंदर रखे फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे।

चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तिसरी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान के समीप से रॉयल स्टैग शराब की एक बोतल भी बरामद की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

कैसे हुई तिसरी चोरी? जानिए पूरी घटना

  • दुकान के पिछले हिस्से का गेट तोड़ा गया।
  • टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन चोरी किए गए।
  • करीब 6 लाख रुपये के सामान की चोरी बताई गई।
  • पांच फ्रिज दुकान के बाहर छोड़ दिए गए।
  • पुलिस ने मौके से शराब की बोतल बरामद की।

चोरी में क्या-क्या हुआ नुकसान?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान से कई तरह के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किए।

सामानस्थिति
टीवीचोरी
फ्रिजकई चोरी, 5 दुकान के बाहर छोड़े
वॉशिंग मशीनचोरी
अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानचोरी
अनुमानित नुकसानकरीब 6 लाख रुपये

गिरिडीह कॉलेज IGNOU घोटाला: ABVP ने लगाए करोड़ों की अनियमितता के आरोप

Annapurna Devi Giridih: केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर हमला, हेमंत सरकार से मांगा इस्तीफा

FAQs

1. तिसरी में चोरी की घटना कहां हुई?
चोरी गुमगी बाईपास स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई।

2. चोरी में कितने रुपये का नुकसान बताया गया है?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 6 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी हुई है।

3. चोर दुकान में कैसे दाखिल हुए?
चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

4. क्या चोरी का कोई सामान बरामद हुआ?
चोर पांच फ्रिज दुकान के बाहर छोड़ गए थे, जिन्हें बरामद किया गया।

5. पुलिस जांच में क्या कर रही है?
पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

More From Author

Shweta Tiwari The Traitors 2: Ex-Husbands पर Cheating का खुलासा

Shweta Tiwari The Traitors 2: Ex-Husbands पर Cheating का खुलासा

महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं को गुमराह कर रही पार्टी

महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं को गुमराह कर रही पार्टी