आज रमजान का सबसे लंबा रोजा, कल मनाई जाएगी ईद

ईद का त्योहार इस बार 3 मई यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। सऊदी अरब में रविवार को चांद न दिखाई देने के चलते अब ईद कल मनाई जाएगी। इसी के साथ आज रमजान का आखिरी और सबसे लंबा रोजा रखा जाएगा जो कि 15 घंटे 11 मिनट का होगा। वहीं पिछले दो सालों से कोरोना प्रतिबंधों को झेल रहे लोग इस बार ईद पर खूब खरीदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- WhatsApp पर 18 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन

ईद के कारण देशभर के बाजारों में धूम मची है और सभी बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं एक दुकानदार ने बताया कि “पिछले 2 साल जैसे बीते हैं उसके मुकाबले इस साल हमारा काम अच्छा चल रहा है। भारी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजारों में आ रहे हैं।

तानिया चंचल

More From Author

महिलाओं में पोस्ट कोविड सिंड्रोम का खतरा अधिक

गंगोत्री धाम के कपाट खुले पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम हुई