उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरा

उत्तरकाशी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है । यहां युटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह स्यालब गांव से कुछ सवारियों को लेकर बड़कोट की तरफ लेकर आ रहा युटिलिटी वाहन ‌नगाण गांव के पास गहरी खाई में गिर गया ।

यह भी पढे़ं- भू कानून की मांग को लेकर परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं।  हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट ले जाया गया है। मृतक की शिनाख्त जयवीर लाल (53) निवासी स्यालब गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद से वाहन चालक सूरज गुसाईं निवासी बड़कोट मौके से फरार बताया जा रहा है।

More From Author

इंटरार्क कंपनी के कर्मचारियों ने परिवार के साथ नैनीताल में किया बाल सत्याग्रह

हल्द्वानी पहु्ंचे CM धामी, कर्मचारियों के साथ की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *