ऋषिकेश: कार खाई में गिरने से दो की मौत, दो घायल

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कार के खाई में गिरने से हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है ,जबकि दो लोग घायल है। चारों लोग पावकी देवी क्षेत्र के रहने वाले हैं।  टिहरी आपदा प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एनएच 58 श्रीनगर ऋषिकेश मोटर तपोवन (ब्रहपुरी) केसमीप 01 आल्टो कार गिरने की सुचना है। जिसमें चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़े- पीएम मोदी की 13 विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली

पुलिस ने हादसे का शिकार चारों लोगों के नाम इस प्रकार बताए हैं- मृतकों में रीना पंवार ग्राम चमेली पावकी देवी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष, विकास भट्ट 30 वर्ष पावकी देवी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल हैं. घायलों में रामदयाल पुत्र बुद्धि दास उम्र 56 वर्ष ग्राम चमोल नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल तथा संजीव सिंह सजवान S/O रणवीर सिंह 40 वर्ष, निवासी पावकी देवी हैं।

 

 

More From Author

हरीश रावत ने कहा- बहुमत मिला तो भी लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लेंगे

चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक कल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *