UP Crime News: उन्नाव में युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पत्नी और कथित प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

UP Crime News: उन्नाव में युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पत्नी और कथित प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

UP Crime News – यूपी के उन्नाव में एक युवक ने मौत का खौफनाक रास्ता इख्तियार किया है। दरअसल पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, मृतक युवक ने पत्नी रागनी और उसके कथित प्रेमी सूरज पर प्रताणना का आरोप लगाते हुए मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी।

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा निवासी युवक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया। मौत से पहले युवक ने वीडियो में पत्नी रागनी और उसके बुआ के लड़के कथित प्रेमी सूरज को मौत का जिम्मेदार ठहराया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर मौके पर पहची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस विडियो कब्जे में लेकर जाँच तेज कर दी परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी रागनी,उसके कठिन प्रेमी सूरज रागनी ससुरालीजनों सहित चार लोगों पर आत्महत्या उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी वही पुलिस विडियो को साक्ष्य के तौर पर और कई एंगल से जाँच में जुट गई है।

घटना में अब तक क्या सामने आया?

पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन और वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Highlights

  • युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • आत्महत्या से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया।
  • वीडियो में पत्नी और कथित प्रेमी पर आरोप लगाए गए।
  • परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
  • पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Case Overview

नीचे पूरे मामले की प्रमुख जानकारी दी गई है।

विवरणजानकारी
स्थानमगरवारा, सदर कोतवाली, उन्नाव
मामलाकथित आत्महत्या
प्रमुख साक्ष्यमोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो
परिजनों का आरोपआत्महत्या के लिए उकसाने का
पुलिस कार्रवाईशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
जांच की स्थितिकई एंगल से जांच जारी

Fatehpur News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव; पति, बेटे समेत 3 गिरफ्तार

UP News Today: जालौन में पुलिस मुठभेड़, अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

FAQs

Q1. उन्नाव की यह घटना कहां की है?
यह मामला उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा का है।

Q2. युवक ने आत्महत्या से पहले क्या किया था?
पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

Q3. वीडियो में किन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं?
वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच जारी है।

Q4. परिजनों ने पुलिस को क्या शिकायत दी है?
परिजनों ने पत्नी, कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Q5. पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?
पुलिस वीडियो, डिजिटल साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर कई पहलुओं से जांच कर रही है।

More From Author

Firozabad Land Dispute: जमीनी विवाद में महिलाओं से मारपीट, CCTV Video Viral, पुलिस जांच में जुटी

Firozabad Land Dispute: जमीनी विवाद में महिलाओं से मारपीट, CCTV Video Viral, पुलिस जांच में जुटी

Bareilly Crime News: महिलाओं को झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सोने के कुंडल और हथियार बरामद

Bareilly Crime News: महिलाओं को झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सोने के कुंडल और हथियार बरामद