उत्तराखंड : 28 जनवरी से बदलेगा मौसम, पढिए पूरी खबर

28 जनवरी से ख़त्म हो सकती है बारिश की बेरुखी, होगा बदलाव

उत्तराखंड : 28 जनवरी से बदलेगा मौसम, पढिए पूरी खबर

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है वही,उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलवा होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

More From Author

मुख्यमंत्री ने मुम्बई में आयोजित मुम्बई कौथिग सीजन-15 में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड में अब रिवर ड्रेजिंग पर रहेगी ड्रोन कैमरे की नजर, वीडियोग्राफी भी होगी