Weather update delhi

Weather update: Delhi-NCR में कोहरे और ठंड का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फरवरी महीना शुरू होते ही बदल गया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिस कारण 5 या 10 मीटर दूर देखना भी संभव नहीं है। आज दिल्ली, यूपी, पंजाब, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। यह हाल सिर्फ दिल्ली का नहीं, बल्कि पहाड़ी इलाकों जैसे शिमला, मनाली, औली, चकराता से लेकर कश्मीर के ज्यादातर जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यह मौसम 5 फरवरी तक बरकरार रहेगा, जिसका सीधा असर सड़कों, ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ेगा। दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Read more:- Weather update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने लिया नया मोड़, कोहरे ने रोकी रफ्तार!

More From Author

Dhurandhar Film

Dhurandhar OTT Release: पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ OTT पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1 फिल्म

Moltbook

क्या है Moltbook, जहां हजारों AI बॉट्स कर रहे इंसानों के खिलाफ साजिश