Weather update

Weather update: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather update: राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है, जिससे ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है और कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में सुबह के समय विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि कई स्थानों पर यह शून्य तक सिमट गई। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा और 25 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मध्य प्रदेश के लगभग 30 जिले भी घने कोहरे की चपेट में रहे, जिसमें ग्वालियर सहित 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। साथ ही, कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Read more:- Weather update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

More From Author

X Down

X Down: X और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स को हुई परेशानी

Shadab Jakati controversy

मुसीबत में ’10 रुपये का बिस्किट’ फेम Shadab Jakati, शोषण का लगा आरोप