गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन: आदतन अपराधियों के 5 ठिकानों पर चला बुल्डोजर, अवैध मकान और बोरवेल किए ध्वस्त

गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन: आदतन अपराधियों के 5 ठिकानों पर चला बुल्डोजर, अवैध मकान और बोरवेल किए ध्वस्त

आदतन अपराधियों के 5 ठिकानो पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर

आरोपियों द्वारा अवैध रूप से किया हुआ था बोरवेल व मकान का निर्माण।

आरोपियों पर दर्ज हैं 02 दर्जन गंभीर आपराधिक अभियोग।

गुरुग्राम : 07 जुलाई 2026

▪️ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नजदीक धनकोट नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) पर अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

▪️ इस कार्रवाई में अपराधी नरेंद्र उर्फ पव्वा व सन्नी उर्फ डोगरा दोनों निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 12 अभियोग तथा आरोपी सन्नी उर्फ डोगरा पर हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों के तहत 13 अभियोग अंकित हैं।

▪️ जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधियों द्वारा धनकोट नहर के पास अवैध रूप से बोरवेल तथा मकान का निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत दिनांक 6 जुलाई 2026 को ध्वस्त किया गया।

▪️ यह कार्रवाई अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई।

▪️ गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

कार्रवाई का पूरा विवरण

पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान के तहत अवैध निर्माणों को हटाया। नीचे प्रमुख जानकारी दी गई है।

विवरणजानकारी
कार्रवाई की जगहधनकोट नगर, गुरुग्राम
कार्रवाई की तारीख6 जुलाई 2026
प्रमुख आरोपीनरेंद्र उर्फ पव्वा, सन्नी उर्फ डोगरा
कुल मुकदमे25
अवैध निर्माणमकान और बोरवेल
कार्रवाई करने वाली टीमअपराध शाखा पालम विहार व जिला प्रशासन

दिल्ली के Mangolpuri Market में लगी भीषण आग, ग्यारह दुकानें जलकर खाक

Delhi Electricity Bill: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब हर महीने महंगी होगी बिजली

ITO Delhi Fire : दिल्ली में फिर AC बना आग की वजह! ITO के पास शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में लगी भीषण आग

FAQs

1. गुरुग्राम पुलिस ने किस क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई की?
धनकोट नगर, गुरुग्राम में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर कार्रवाई की गई।

2. किन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई?
नरेंद्र उर्फ पव्वा और सन्नी उर्फ डोगरा के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

3. आरोपियों पर कितने मुकदमे दर्ज हैं?
दोनों आरोपियों पर कुल 25 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

4. कार्रवाई में क्या-क्या ध्वस्त किया गया?
अवैध रूप से बनाए गए मकान और बोरवेल को प्रशासन ने ध्वस्त किया।

5. क्या भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी?
हां, गुरुग्राम पुलिस के अनुसार भूमि माफियाओं, आदतन अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

नोएडा में बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक और हथियार बरामद

नोएडा में बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक और हथियार बरामद

देहरादून में शौर्य दिवस की भव्य तैयारी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया जाएगा नमन

देहरादून में शौर्य दिवस की भव्य तैयारी: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया जाएगा नमन