मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव प्रत्याशी घोषित।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

  

तो वही 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी।

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था।

More From Author

थम्सर जोत में 10 सेंटीमीटर तक हुई बर्फबारी,आम रास्ता छह माह के लिए बंद।

मन की बात’ कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,लोगों से मांगे विचार व सुझाव।