दिल्ली हत्या काण्ड अंजन दास की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ़्रिज़ में रखा

दिल्ली  में अंजन दास हत्याकांड ने हर किसी के दिल को दहला कर रख दिया है। इस घटना में मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार । फिर  दोनों ने  उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रख दिया। जांच में सामने आया है कि पत्नी पूनम व सौतेले बेटे दीपक ने अंजन दास को पहले शराब पिलाई। शराब में नशे की गोलियां मिला दी जब अंजन बेहोश हो गया तो आरोपियों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी।
 जानकारी के अनुसार  उन्होंने अंजन पर चाकू से 10 से 12 हमले किए थे। इसके बाद शव को एक दिन घर में छोड़ दिया।। जब शव से पूरा खून निकल गया तो आरोपियों ने दरांती और चाकू से 10 टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों को पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख दिया था। आरोपी अगले तीन-चार दिन तक टुकड़ों को फेंकते रहे।
मां-बेटे ने हत्या के बाद रात के समय शव के टुकड़े अलग-अलग इलाकों में सुनसान जगह पर फेंक दिए। उन्होंने बदबू छिपाने के लिए घर को पेंट कराया था। पुलिस ने अभी तक 10 से 12 टुकड़े बरामद कर लिए हैं, इसी के साथ जिस चाकू से अंजन की हत्या की गई वह भी पुलिस के हाथ लगा है।
तो वही इस हत्याकांड का खुलासा आरके पुरम क्राइम ब्रांच के एसीपी उमेश की टीम ने किया है। उन्ही की टीम ने मृत अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला।

More From Author

71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी टीम से करेंगे प्रतिभाग

सामूहिक विवाह कार्यक्रम 1192 जोड़ों को सीएम ने दिया आशीर्वाद