देहरादून: पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में अचानक लगी आग

Dehradun: A sudden fire broke out in a clothes shop in Paltan Bazar.

राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में शुक्रवार देर रात एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। वहीं गनीमत रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे।

बड़ी खबर: भगत दा की उत्तराखंड में एंट्री, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मिली जानकारी के मुताबिक, रामा मार्केट के सामने प्रभुराम की कपड़ों की दुकान है। रात करीब दस बजे दुकान में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां आस- पास अफरातफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया था।

UKPSC ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्ट, देखिए..

इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर करीब 15 मिनट में ही काबू पा लिया था। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More From Author

केंद्र सरकार का फैसला, गेहूं और आटे को लेकर सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

बड़ी खबर उत्तराखंड: वेदर अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी