बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन व अमन कमेटी की हुई बैठक, हुई बातचीत

रिपोर्ट -मुकेश कुमार – हल्द्वानी- आगामी 29 तारीख को होने वाली बकरीद को लेकर धर्मगुरुओं, मौलानाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ अमन शांति की बैठक की गई, इस बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, वहीं सभी धर्म गुरुओं को बताया गया कि ईद के दिन किसी भी प्रकार से कोई कुर्बानी की पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेगा। खुले में कोई भी कुर्बानी नहीं करेगा.

कुर्बानी का जितना भी मलुवा होगा नगर निगम द्वारा बनाए गए स्थान पर फेंका जाएगा, यदि कोई व्यक्ति खुले में कुर्बानी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पानी, सफाई आदि की व्यवस्थाएं निपटा लें।

More From Author

उत्तराखंड : प्रदेश में संशोधनों के साथ नई खनन नियमावली लागू

नैनीताल : लड़कियों, महिलाओं को दिया जाएगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण