विधानसभा चुनाव से पूर्व योगी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अयोध्या की गोसाईगंज सीट से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। आज विधानसभा सचिवालय ने इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

भाजपा नेता खब्बू तिवारी फेक मार्कशीट मामले में दोषी होने के कारण 18 अक्टूबर 2021 को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा 5 वर्ष कि सजा सुनाई गई थी। 29 साल पहले खब्बू तिवारी ने साकेत यूनिवर्सिटी में मार्कशीट व बैक पेपर में फॉर्ज्ड डॉक्यूमेंट के जरिये धोखाधड़ी व हेराफेरी की थी। उनके साथ सपा नेता फूलचंद यादव व चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी को भी कोर्ट ने फेक मार्कशीट मामले में दोषी करार करते हुए 5-5 वर्ष की सजा के साथ प्रत्येक को 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

तत्कालीन प्रचार्य ने करावाया था मुकदमा दर्ज

आरोपी फूलचंद यादव ने बीएससी पहले साल कि परीक्षा 1986 में फेल होने व बैक पेपर परीक्षा के उपरांत भा इस कोर्स के दूसरे साल में प्रवेश लिया था। यह पूरा मामला 1992 से जुड़ा है। साकेत यूनिवर्सिटी के उस समय के प्राचार्य यदुवंश राम त्रिपाठी ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध फेक मार्कशीट के बेस पर प्रवेश लेने पर मुकदमा दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें-CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

भाजपा विधायक कि सदस्यता आ गई थी खतरे में

न्यायालय से मिली सजा के पश्चात ही भाजपा विधायक इंद्र प्रताप कि विधानसभा सदस्यता खतरे में आ गई थी क्योंकि कानूनी तौर पर दो वर्ष से ज्यादा कि सजा पर उसी तारीख से सदस्यता खत्म करने का नियम है।

अंजली सजवाण

 

More From Author

 डीएनए टैस्ट से पहचान के बाद होगा शवों का अंतिम संस्कार

पीएम मोदी देंगे बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजल‍ि