बड़ी खबर : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, यूएसनगर और नैनीताल जिलों में बुधवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर आ सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. – बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है । प्रदेश में तापमान भी घटने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में कई इलाकों में धूप खिली तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.3 दर्ज किया गया।

More From Author

भारत और श्रीलंका का मैच रहा गेंदबाजों के नाम, लंका का ये बड़ा रिकॉर्ड बनते-बनते रुका

बड़ी ख़बर : प्रदेशभर में 700 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा