उत्तराखंडः राष्ट्रपति की सुरक्षा में थी पुलिस, ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती

उत्तराखंडः राष्ट्रपति की सुरक्षा में थी पुलिस, ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती

उत्तराखंड की राजधानी में सोने की लूट ..हाई अलर्ट के बावजूद नामी ज्वेलर्स शोरूम में गन पॉइंट पर डकैती

देहरादून : राजधानी दून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

  • सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

More From Author

विरासत में चित्रकला प्रतियोगिता और ट्रेजर हंट कार्यक्रम आयोजित

धूमधाम से मनाया ज्योति विद्यालय जोशीमठ में 45 वा वार्षिकोत्सव, छात्र छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुति