ओमिक्रोन के केरल और दिल्ली में आए चार नए केस

देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है यह वैरिएंट ओमिक्रोन देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। दिल्ली में आज ओमिक्रोन के चार नए केस सामने आए हैं जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है इन चारों मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके बाद इनके संक्रमण में आने वाले लोगों की भी अब जांच की जा रही है साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 26 मरीजों में से 12 मरीज को अस्पताल ने छुट्टी दे दी और बाकियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- आप पार्टी नेता कर्नल कोठियाल ने कैबिनेट मंत्री के बयान पर साधा निशाना

वहीं दिल्ली के बाद आज केरल में भी ओमिक्रोन के चार नए संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 15 हो चुकी है देश में अब कुल 161 केस हो गए है जहां सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में सामने आए हैं यह देश मे संक्रमण के पहले नंबर पर है।

आरती राणा

More From Author

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया GIS जल आपूर्ति का स्वचालन शुरु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोरोना से बचाव पुस्तक का विमोचन