बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान आज मना रहे शादी की 34वीं सालगिरह

wedding anniversary : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान आज अपनी शादी की 34वीं सालगिरह मना रहे हैं। जी हां 25 अक्टूबर 1991 को शादी के बंधन में बंधे इस स्टार कपल की जोड़ी आज भी फैन्स के लिए मिसाल बनी हुई है। शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दिल्ली में शुरू हुई यह मोहब्बत कई उतार-चढ़ावों से गुजरकर मंजिल तक पहुंची। शाहरुख ने जब गौरी से शादी की थी, तब वे फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे थे। आज, 34 साल बाद भी दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत और प्यार भरा है। गौरी खान आज एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ की सह-संस्थापक भी। तो वहीं शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

शाहरुख की सफलता के पीछे गौरी का बड़ा हाथ

 

फैंस सोशल मीडिया पर #ShahRukhGauriAnniversary के जरिए इस पावर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम भी सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता की सालगिरह पर बधाइयों के पोस्ट डाल रहे है। 34 साल का यह साथ शाहरुख और गौरी की अटूट मोहब्बत और विश्वास की कहानी कहता है, जो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। शाहरुख ने कई बार कहा है कि उनकी सफलता के पीछे गौरी का बड़ा हाथ है। उनकी कहानी बताती है कि जब प्यार सच्चा हो, तो धर्म, दूरी या समाज की दीवारें मायने नहीं रखतीं।

सिमरन बिंजोला

More From Author

Satish Shah Passed Away : भारतीय सिनेमा और टीवी जगत का बुझ गया एक और सितारा

दीपावली के बाद प्रवासियों की वापसी शुरू, उत्तराखंड रोडवेज बसों में भारी भीड़