Shahrukh Khan : अपना 60वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड के बादशाह

Shahrukh Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानि 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने चार दशक लंबे करियर में रोमांस के बादशाह के रूप में पहचान बना चुके शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर मुंबई स्थित उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर हजारों फैंस जुटे। इस दौरान शाहरुख ने सभी की ब्लेसिंग लेते हुए बालकनी से हाथ हिलाकर फैंस का प्यार स्वीकार किया। तो वहीं सोशल मीडिया पर ‘#HappyBirthdaySRK’ और ‘#KingKhanAt60’ ट्रेंड कर रहा हैं।  शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, और  ‘पठान’, ‘जवान’ जैसी फिल्मों से अपार लोकप्रियता हासिल की।

शाहरुख खान के नाम आज भी दीवानगी कायम

 

फिल्मों के साथ-साथ शाहरुख अपने विनम्र स्वभाव, सामाजिक कार्यों और परिवार के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। वे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली और प्रिय अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। फैंस और फिल्म जगत की हस्तियों ने भी शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके साथ की यादें साझा कीं और उन्हें “हमेशा युवा दिखने वाला स्टार” बताया। शाहरुख खान के नाम आज भी वही दीवानगी कायम है, जो तीन दशक पहले थी, और यही उन्हें बनाती है ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’।

 

 

 

सिमरन बिंजोला

 

 

More From Author

Microsoft Hiring

Microsoft Hiring: माइक्रोसॉफ्ट बढ़ाएगी डाटा सेंटरों की संख्या, AI और क्लाउड सेवाओं पर रहेगा फोकस

DEHRADUN : डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ए.के. बॉक्सिंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन