Indigo flights crisis: सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जीरो विजिबिलिटी देखने को मिली। वहीं, सुबह कई सड़क हादसे भी हुए। खराब विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इस स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
इसके साथ ही एयरलाइन ने ‘प्लान B’ की भी घोषणा की है, ताकि यात्रियों को खराब मौसम और क्रू की कमी के चलते यात्रिओं को किसी भी दिक्कतों का सामना न करना पड़ें।

क्या है इंडिगो का प्लान B?
इंडिगो का प्लान B यात्रियों के लिए एक वन-टाइम ऑप्शन है। जिसके तहत यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट कैंसिल, रीबुक या रिफंड का क्लेम कर सकते हैं। साथ ही इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए कुछ फ्लाइट्स को पहले ही रद्द किया जा सकता है।
यात्रियों के लिए इंडिगो की सलाह
एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि कोहरे के कारण सड़कों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है, इसलिए एयरपोर्ट जाने की योजना पहले से बनाएं। साथ ही यात्रा से पहले इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक करें। अगर फ्लाइट कैंसिल होती है, तो यात्री ऑनलाइन आसानी से फ्लाइट रीबुक कर सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
किन हालात में मिलेगा प्लान B का फायदा?
- इंडिगो के मुताबिक यात्रियों को प्लान B का विकल्प इन तीन स्थितियों में मिलेगा:
- फ्लाइट कैंसिल होने पर
- फ्लाइट का समय शेड्यूल डिपार्चर से एक घंटा या उससे पहले बदलने पर
- फ्लाइट दो घंटे या उससे ज्यादा लेट होने पर
प्लान B का इस्तेमाल करने वाले यात्री रिवाइज्ड फ्लाइट को एक्सेप्ट कर सकते हैं, दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं या बिना किसी चार्ज के टिकट कैंसिल कर रिफंड ले सकते हैं। हालांकि, एक बार प्लान B का फायदा उठाने के बाद किसी भी आगे के बदलाव या कैंसलेशन पर सामान्य चार्ज लागू होंगे।
प्लान B का इस्तेमाल कैसे करें?
- इंडिगो की वेबसाइट पर जाएं- goindigo.in/plan-b
- अपना PNR/बुकिंग रेफरेंस नंबर और ईमेल ID या आखिरी नाम डालें।
- फ्लाइट बदलें या कैंसिल करने का विकल्प चुनें।
- जरूरत के अनुसार फ्लाइट रीबुक करें या रिफंड के लिए आवेदन करें।
- इंडिगो ने बताया कि जो यात्री प्लान B के लिए पात्र होंगे, उन्हें SMS, ईमेल और फोन कॉल के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।
Read more:- Indigo Flight Cancel होने पर,बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए पिता ने रातभर चलाई कार

