Indian Railways Fare Hike

Indian Railways Fare Hike: ट्रेन में सफर हुआ महंगा, किराए में हुई बढ़ोतरी!

Indian Railways Fare Hike: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर पड़ने वाला है। वहीं, लोकल ट्रेनों और मासिक पास वालों पर ये नियम लागू नहीं होगा।

क्यों बढ़ा है किराया?

रेल मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ सालों में ट्रेनों और रेल नेटवर्क का विस्तार किया गया है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है, जिससे सैलरी और पेंशन खर्च बढ़े हैं। इसके अलावा, रेलवे माल ढुलाई बढ़ाकर अपनी कमाई बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इन बढ़ते खर्चों को संभालने के लिए यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

कहां नहीं बढ़ेगा किराया?

अगर आप लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं या आपके पास मंथली पास है, तो आपके किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, 215 किलोमीटर तक के सफर के दाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नई किराए की दरें

  • 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
  • 216 से 750 किलोमीटर के बीच की यात्रा पर 5 रुपये का इजाफा होगा।
  • 751 से 1,250 किलोमीटर के बीच की यात्रा पर 10 रुपये का बढ़ा हुआ किराया देना होगा।
  • 1,251 से 1,750 किलोमीटर की यात्रा पर 15 रुपये का अतिरिक्त किराया होगा।
  • 1,751 से 2,250 किलोमीटर के बीच की यात्रा पर 20 रुपये का बढ़ा हुआ किराया देना होगा।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी कैटेगरी में भी प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के लिए, यदि आप 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करते हैं, तो आपको लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

Read more:- Railway Time Change: नए साल से रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, समय में होगा बदलाव

More From Author

Veer Bal Diwas

प्रधानमंत्री मोदी Veer Bal Diwas पर ‘भारत की बाल शक्ति’ पर बच्चों से करेंगे संवाद

Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Temple में 3 जनवरी तक VIP से लेकर स्पर्श दर्शन पर रोक