Manrega Bachao Abhiyan

दिल्ली में कांग्रेस का Manrega Bachao Abhiyan राष्ट्रीय सम्मेलन

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को घोषणा की कि वह ‘Manrega Bachao Abhiyan’ के तहत एक बड़ा कार्यक्रम जवाहर भवन में आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक साथ मंच साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी मनरेगा आंदोलन की दिशा और रणनीति तय करना है।

कार्यक्रम में देशभर के 25 राज्यों से मनरेगा कार्यकर्ता और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक राज्य से आए कार्यकर्ता अपनी-अपनी क्षेत्र की मिट्टी साथ लाएंगे, जिसे जवाहर भवन परिसर में एक पौधा लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। संदीप दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को जवाहर भवन में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मनरेगा से जुड़े श्रमिक और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मनरेगा श्रमिकों से सीधा संवाद करेंगे।

संदीप दीक्षित ने बताया कि पंचायतों के लोग इस कार्यक्रम में यह बताएंगे कि मनरेगा ने उनके गांवों में कैसे विकास किया और यह योजना किस तरह से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मनरेगा की बदौलत लाखों लोगों को रोजगार मिला है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है और उनके परिवारों को संजीवनी मिली है।

Read more:- प्रयागराज में भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

More From Author

Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

UP News

UP News: नए नाम से जाना जाएगा उत्तर प्रदेश का राज्यपाल आवास