iPhone Flip: Apple ने अभी तक अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर बड़ी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो Apple केवल एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग डिज़ाइन के फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है।
दो स्टाइल में आएगा फोल्डेबल iPhone
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सबसे पहले एक ‘नोटबुक-स्टाइल’ iPhone लॉन्च करेगा। इसके बाद कंपनी सैमसंग की Z Flip सीरीज की तरह एक छोटा ‘क्लैमशेल-स्टाइल’ iPhone बाजार में उतार सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी Z Flip को मिलेगी सीधी टक्कर
Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, Apple लैब्स में एक चौकोर और छोटे फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। यह दिखने में काफी हद तक Galaxy Z Flip 7 जैसा हो सकता है।
Apple के इस नए फोल्डेबल iPhone की डिमांड आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह iPhone दिखने में Samsung Galaxy Z Flip 7 जैसा हो सकता है, जिसमें 4.1 इंच की आउटर डिस्प्ले और 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले होगी। ऐसे में, यह iPhone फोल्ड होने पर छोटा दिखेगा और अनफोल्ड होने पर सामान्य iPhone की तरह नजर आएगा।
ग्राहकों की बढ़ती डिमांड पर नजर
Apple को पूरी उम्मीद है कि फोल्डेबल iPhone मार्केट में आते ही इसकी जबरदस्त डिमांड होगी। कंपनी का मानना है कि जिस तरह लोग अलग-अलग साइज के iPhone पसंद करते हैं, उसी तरह वे नए डिज़ाइन (फॉर्म फैक्टर) वाले फोल्डेबल मॉडल्स को भी हाथों-हाथ लेंगे।
Read more:- Noida News: ग्रेटर नोएडा में ठगों ने निजी खाते से उड़ाए 9 लाख रुपये

