Christmas WhatsApp Scam

अब नए ग्रुप मेंबर्स भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट, WhatsApp ने पेश किया नया फीचर

Whatsapp New feature: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। इसके जरिए ग्रुप की पुरानी चैट्स अब नए मेंबर भी देख सकेंगे। हालांकि, यह तय करना ग्रुप एडमिन के हाथ में होगा कि कितने पुराने मैसेज नए मेंबर को दिखाए जाएँ। इस फीचर का नाम ‘Group Message History’ रखा गया है।

Group Message History फीचर क्या है?

पहले जब कोई नया मेंबर ग्रुप में जुड़ता था, तो उसे सिर्फ वही मैसेज दिखते थे जो उसके जुड़ने के बाद भेजे गए हों। लेकिन अब नए मेंबर ग्रुप में शामिल होने के बाद पुराने मैसेज भी देख पाएंगे। एडमिन तय कर सकते हैं कि नए मेंबर के साथ कितने पुराने मैसेज शेयर किए जाएँ। इसकी शुरुआत कम से कम 25 मैसेज से हो सकती है और अधिकतम 100 मैसेज तक भेजे जा सकते हैं।

इस फीचर की खासियतें:

  • यह फीचर ऑप्शनल है, यानी एडमिन तय करेगा कि मैसेज हिस्ट्री भेजनी है या नहीं।
  • मैसेज भेजते समय सभी ग्रुप मेंबर को सूचना मिलेगी।
  • हिस्ट्री मैसेज पर टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी दिखाई जाएगी।
  • यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा, यानी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

WhatsApp का कहना है कि इससे नए मेंबर तुरंत बातचीत का संदर्भ समझ सकेंगे और स्क्रीनशॉट या पुराने मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत कम होगी।

WhatsApp Web अपडेट

इसके अलावा, WhatsApp Web पर भी वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है। शुरुआती तौर पर यूजर्स सिर्फ इंडिविजुअल चैट्स में ही कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने बताया कि इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुँचाया जाएगा और फीचर को बग-फ्री बनाने के लिए टेस्ट किया जा रहा है.

Read more:- WhatsApp Scam: नए साल के जश्न में साइबर ठगों से रहें सावधान, WhatsApp पर हो सकता है बड़ा स्कैम!

More From Author

AI Impact Summit

बुर्ज खलीफा पर छाया AI Impact Summit का जलवा,देखें VIDEO

Delhi metro suicide

Delhi metro suicide: उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड